फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report filed on 50 workers of VHP and Bajrang Dal

बांदा: 40-50 विहिप व बजरंग दल कार्यकताओं पर रिपोर्ट

Sun, 19 Feb 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Report filed on 50 workers of VHP and Bajrang Dal
विहिप व बजरंग दल के 50 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- मुतवल्ली की तहरीर पर हुई कार्रवाई
- मस्जिद के बाहर हंगामे और तोड़फोड़ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर के बलखंडी नाका स्थित मस्जिद के जीर्णोद्धार के दौरान किए गए विरोध और तोड़फोड़ की घटना में 40-50 अज्ञात विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विलाल मस्जिद (वक्फ नंबर-53) में मुतवल्ली/सदर जहीरुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि यह मस्जिद प्राचीन है। इसके जीर्णोद्धार की अनुमति सितंबर 2022 में उप जिलाधिकारी सदर ने दी थी। यहां लगभग 50 साल से नमाज अदा की जा रही है। यह मस्जिद 1960 से अभिलेखों में दर्ज है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 फरवरी को दोपहर 40-50 अज्ञात लोग जो अपने को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का बता रहे थे, लाठी-डंडे लेकर आए और मजदूरों से मारपीट व धक्का-मुक्की की। इसके बाद रोड जाम कर बलवा किया। मस्जिद के बाहर रखी निर्माण सामग्री फेंक दी और तोड़फोड़ की। इस दौरान भड़काऊ नारे लगाए। इससे मजिस्द में मौजूद नमाजियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 147, 323, 341, 427, 504, 153ए, 295 और 505 आईपीसी के तहत रविवार दोपहर बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर शनिवार को मुतवल्ली सहित एआईएमआईएम अध्यक्ष वाजिद अली आदि ने कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मस्जिद के अधूरे निर्माण को पूरा कराने का अनुरोध किया है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed