{"_id":"67e6ee899746b373a50e8ac7","slug":"report-filed-against-five-people-including-husband-in-dowry-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-124164-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दहेज हत्या में पति समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दहेज हत्या में पति समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
अतर्रा। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुर, सास समेत अन्य ससुरालीजनों ने बहु को प्रताड़ित किया। परिजनों का आरोप है कि ससुर को चचिया सास के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर आरोपियों ने बहू की हत्या की। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए पति, ससुर,सास समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फतेहगंज के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 18 अप्रैल 2018 को उसने अपनी पुत्री की शादी गांव के नजदीक दूसरे गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिनों बाद दामाद बाहर कमाने चला गया। इस दौरान पुत्री ने ससुर व चचिया सास के बीच कुछ अनैतिक संबंध की जानकारी हुई। तब पुत्री ने मोबाइल से पति को बताया, लेकिन पति ने डांट-डपट कर शांत करा दिया। पुत्री ने कई बार ससुर एवं चचिया सास को आपत्ति जनक स्थिति में देखा।
आरोप है कि बीती 24 फरवरी 2025 को ससुर व चचिया सास को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पुत्री का झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ससुर, चचिया सास समेत अन्य लोगो ने पुत्री का गला काटकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर शव लटका दिया। सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।