फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report against outpost in-charge, four unknown police personnel and two others on the orders of the court

Banda News: न्यायालय के आदेश पर चौकी प्रभारी, चार अज्ञात पुलिस कर्मियों व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 03 Aug 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report against outpost in-charge, four unknown police personnel and two others on the orders of the court
नरैनी। बटाईदार के खेत से चने की फसल को नष्ट करके अवैध रूप से बालू भरे वाहन निकालने की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर महिला किसान ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस एसआई, चार अज्ञात सिपाहियों व दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका गांव निवासी मन्नी ने सीजेएम कोर्ट में दायर वाद में बताया कि वह गांव की सुखरानी की खेती बटाई पर लिए थी। उस पर चने की फसल को बोया था। उसके खेतों से अवैध रूप से बालू ट्रैक्टरों द्वारा ढोई जा रही थी। मना किया तो वह नहीं माने। उसके पुत्र जगतपाल ने करतल पुलिस को सूचना दी। तत्कालीन करतल चौकी प्रभारी ने उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। तब उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन करतल चौकी प्रभारी कौशल सिंह बालू के वाहन निकालने के नाम पर रुपये लेते थे। पांच अप्रैल को उन्होंने घर में आकर जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित भी किया। अगले माह छह मई को पुन: करतल चौकी प्रभारी ने अपने चार अज्ञात पुलिस कर्मियों सहित गांव के मंगल पटेल और देवीदीन के साथ उसके घर पहुंचे और उसके साथ अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन करतल चौकी प्रभारी, चार सिपाही अज्ञात व मंगल पटेल, देवीदीन निवासी बिल्हरका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed