{"_id":"66cf834dfe6de94d7205d885","slug":"repair-the-roads-dug-up-to-lay-the-pipeline-commissioner-banda-news-c-212-1-sknp1008-114919-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन डालने को खोदी सड़कों की मरम्मत कराएं : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन डालने को खोदी सड़कों की मरम्मत कराएं : आयुक्त
विज्ञापन
बांदा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना में जिन गांवों में पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन दे दिए गए हैं वहां जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। खोदी गई सड़कों की गुणवत्तायुक्त मरम्मत कराई जाए। चित्रकूट एक्सईएन को कार्य में लापरवाही पर चेतावनी दी। यह निर्देश कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने गुरुवार को विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की मंडलीय बैठक में दिए।
कमिश्नर ने कहा कि हर घर नल से जल योजना के सभी कार्यों को सितंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाए। शिकायतों के निस्तारण में बांदा व चित्रकूट को सुधार लाने व विद्युत विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालयों में निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों के खातों का मिलान एवं केवाईसी त्रुटि रह गई है उसे तत्काल ठीक कराने को कहा।
एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज शीघ्र कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना में चित्रकूट व हमीरपुर को तेजी लाने व बांदा को मुख्यमंत्री आवास योजना के मकानों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। सड़कों की मरम्मत व सेतुओं के निर्माण सहित स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरसीसी सेंटरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करानेे को कहा। इसके अलावा आपरेशन कायाकल्प, निराश्रित गोवंश, पौधरोपण, पेंशन, फसल बीमा योजना सहित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरण हमीरपुर राहुल पांडेय, महोबा सहित अपर आयुक्त प्रशासन, संयुक्त विकास आयुक्त, सीडीओ, सीएमओ सहित मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।