फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Remove evils from women's study center

बांदा: महिला अध्ययन केंद्र से कुरीतियां करें दूर

Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Remove evils from women's study center
बांदा। विश्वविद्यालय कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र के माध्यम से योजना बनाकर महिलाओं से संबंधित कुरीतियों बाल विवाह, दहेज प्रथा, बालिका शिक्षा न दिलाने जैसे मुद्दों को समाज में जागरुकता फैला कर दूर करें। उन्होंने महामारी से बचाव को टीकाकरण कराने पर बल दिया।
विज्ञापन

एक जुलाई को राज्यपाल/कुलाधिपति ने कुलपतियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्माण कार्य और महिला अध्ययन केंद्र की गतिविधियों के संचालन को लेकर समीक्षा की। कुलाधिपति ने सभी विश्वविद्यालयों को महिला अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए निर्देश दिए। इन अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वाभिमान, सामाजिक एवं आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कृषि विवि बांदा में स्थापित महिला अध्ययन केंद्र का भी नाम लिया। उन्होंने विवि में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने बताया कि 22 जून 2021 को विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई थी। केंद्र के माध्यम से दो गांवों लुधौरा और बछेऊरा में महिला उत्थान से संबंधित कार्यक्रम किए गए हैं। वर्चुअल बैठक में निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ. बीके सिंह, सह निदेशक प्रसार डॉ. नरेंद्र सिंह, महिला अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. दीप्ति भार्गव, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed