फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Remembered on Anniversary Gandhi and Shastri

जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

Fri, 02 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 02 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Remembered on Anniversary Gandhi and Shastri
बांदा। दो अक्तूबर को जगह-जगह रघुपति राघव राजाराम और जय जवान-जय किसान धुन
विज्ञापन
और नारे गूंजते रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिन पर याद किया गया। स्कूली बच्चों ने रैलियां निकाली। जगह-जगह गोष्ठियां हुईं।

मयूर भवन सभागार में मंडलायुक्त एल वेंकेटेश्वर लू ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सुरेश कुमार व एडीएम दयाशंकर पांडेय ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। दृष्टि बाधित महोखर के बच्चों ने गांधी का प्रिय भजन प्रस्तुत किया।

न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सेमिनार/संगोष्ठी हुई। जिला न्यायाधीश गुरुशरण श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश बृजलाल चौरसिया, नरेंद्र कुमार झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिव नरेश कुमार ने संबोधित किया।  कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डा.एसएल गोस्वामी, कुल सचिव देवीदास, डॉ.एलके गंगवार, डा.एसके सिंह ने गांधी के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

नगर पालिका परिषद में चेयरमैन विनोद जैन व ईओ वीके श्रीवास्तव ने जयंती मनाई। डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य इंद्रकुमार सिंह ने बापू व शास्त्री को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया। डीएवी, आर्यकन्या, जीजीआईसी, खानकाह, बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर में जागरूकता रैली निकाली।

सेंट जेवियर्स स्कूल में निदेशक नवल किशोर चौधरी व प्रधानचार्य सत्येंद्र कुमार ने गांधी व शास्त्री को याद किया। निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। भागवती प्रसाद मेमोरियल अकाडमी व इंटर कॉलेज में आर्ट कंप्टीशन हुआ। पांचवी की छात्रा सौम्या प्रथम, अपर्णा द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहीं। चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार व दिव्या श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

बजरंग इंटर कॉलेज में एनसीसी व स्काउट छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। सर्वधर्म प्रार्थना हुई। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय सहित स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed