फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Remand custody application will be heard again today

रिमांड कस्टडी अर्जी पर आज फिर होगी सुनवाई

Mon, 23 Nov 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Remand custody application will be heard again today
फोटो-1- जेई रामभवन- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
बांदा। बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जूनियर इंजीनियर (निलंबित) रामभवन को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए मंगलवार को एक बार फिर सीबीआई और आरोपी पक्ष के अधिवक्ता आमने-सामने होंगे। सीबीआई के अधिवक्ताओं ने यहां रिमांड अर्जी की मंजूरी के लिए तमाम दावे तैयार किए हैं तो दूसरी तरफ आरोपी के अधिवक्ताओं ने अर्जी खारिज करने की तमाम दलीलें जमा की हैं।
विज्ञापन

6 से 16 वर्ष तक के आधा सैकड़ा से भी ज्यादा बच्चों के यौन शोषण को हाईटेक पद्धति से देश-विदेश तक पहुंचाने पर सीबीआई के शिकंजे में आए चित्रकूट सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर रामभवन को दिल्ली की सीबीआई ने 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एक दिन का रिमांड मिलने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था। दोबारा 5 दिन की कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दी थी। इस अर्जी पर 19 नवंबर को सुनवाई करते हुए पास्को एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने 24 नवंबर निर्धारित की थी। साथ ही न्यायाधीश ने सीबीआई की अर्जी पर आरोपी को 30 नवंबर तक बांदा जेल में रखने का आदेश दिया था। आरोपी बांदा जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार (24 नवंबर) को कस्टडी रिमांड अर्जी पर एक बार फिर सुनवाई होगी। दिल्ली से आए सीबीआई के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह और यहां एडीजीसी रामसुफल सिंह व मनोज दीक्षित अभियोजन की ओर से पैरवी करेंगे।

उधर, अभियुक्त की ओर से उसके अधिवक्ता अनुराग पटेल व देवदत्त तिवारी रिमांड अर्जी खारिज करने की वकालत करेंगे। आरोपी जेई को जेल से अदालत लाया जा सकता है या वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हो सकती है। इस दौरान न्यायालय और आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed