फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Relieved from duty but still working on the desk

Banda News: कार्यमुक्त किया फिर भी पटल पर कर रहा काम

Fri, 28 Jun 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Relieved from duty but still working on the desk
बांदा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात चालक शासनादेश और अधिकारियों के आदेश पर भारी है। शासन से तबादले के बाद एसई ने बाबू बने चालक को 10 दिन पहले कार्यमुक्त कर दिया था। इसके बावजूद वह कार्यालय में पटल पर जमा है और विभागीय कार्य निपटा रहा है। एसई का कहना है कि कार्यमुक्त होने के बाद यदि वह काम करता है तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में खालिद मंसूर चालक के पद पर वर्ष 1999 से तैनात है। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार के पास सरकारी वाहन नहीं है। ऐसे में उसे पटल का काम सौंपा गया है। करीब नौ वर्ष से वह वरिष्ठ सहायक का कामकाज देख रहे हैं। शासन ने खालिद मंसूर का तबादला आठ सितंबर 2023 को किया था, लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से कार्यमुक्त नहीं किया गया। एक बार फिर उनका लखनऊ तबादला करते हुए 13 जून को कार्य मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इनकी जगह ऋषि कुमार को चार्ज दे दिया गया। इसके बावजूद खालिक मंसूर अभी उसी पटल पर जमे हैं। बाकायदा विभागीय कार्य निपटा रहे हैं। उधर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार का कहना है कि खालिक मंसूर को रिलीव कर दिया गया है और एलपीसी भी भेज दी गई है। वह अब पटल पर कार्य नहीं कर सकते हैं। यदि ऐसा मिला तो उन्हें निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed