{"_id":"fc90b830dc261d1d98744d9e88c5bb0b","slug":"refusal-to-salute-the-troops-at-the-ig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम जवानों से आईजी का सलामी लेने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम जवानों से आईजी का सलामी लेने से इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी देने वाले पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम देखकर आईजी का मूड बिगड़ गया। उन्होंने सलामी लेने से इनकार कर दिया। क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष को डांट फटकार लगाई।
विज्ञापन
बदौसा प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक बीआर मीणा फतेहगंज थाने के निरीक्षण में आए थे। थाने में दाखिल होते ही सलामी देने की परंपरा है। निधार्रित ड्रेस में तीन संगीनधारी जवान और एक उप निरीक्षक की गारद का मानक सलामी के लिए निर्धारित है, लेकिन यहां सिर्फ दो जवान ही सलामी स्थल पर मौजूद थे। यह देख आईजी नाराज हो गए।
विज्ञापन
बिना सलामी लिए थाने का निरीक्षण शुरू कर दिया। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और थाना प्रभारी प्रेमपाल शुक्ला को डांट लगाई। थानाध्यक्ष ने सफाई दी कि जवान कम होने की सूचना उन्होंने लिखित रूप में पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को दी थी, पर जवान नहीं मिले।
विज्ञापन
आईजी ने आदेश दिया कि नजदीकी थानों से पुलिस बल बुलाया जाए। बाद में श्री मीणा ने थाने का निरीक्षण किया। बघोलन तिराहे पर स्थित एसटीएफ जवानों का शहीद स्मारक भी देखा। ब्यूरो