फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Reduction in merit deadline will benefit

मेरिट की समय सीमा घटने से मिलेगा लाभ

Fri, 21 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Reduction in merit deadline will benefit
साक्षी सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के गठन की मंजूरी प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े युवक-युवतियों के लिए नया आयाम साबित होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के दूरगामी परिणाम क्या होंगे? यह भविष्य तय करेगा। कुछ प्रतियोगी छात्र इसे हितकर मान रहे हैं तो कुछ मेरिट लिस्ट की समय सीमा से नाखुश नजर आए।
विज्ञापन

एजेंसी अब रेलवे, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), बैंकों के समूह-बी और सी (गैर तकनीकी) पदों के लिए समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) कराएगी। सीईटी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की मेरिट लिस्ट तीन साल के लिए मान्य होगी। पेश है एक एजेंसी-एक परीक्षा के संबंध में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक-युवतियों से बातचीत।
विज्ञापन

तकनीकी ग्रुप को नहीं किया शामिल
शहर के छोटी बाजार की साक्षी सिंह ने बताया कि वह सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है। सरकार ने एक एजेंसी-एक परीक्षा में तकनीकी ग्रुप को शामिल नहीं किया गया है। इसे भी शामिल किया जाना चाहिए। फिर भी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए कैबिनेट का यह निर्णय बेहतर है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुल्क बचेगा, भागदौड़ से निजात मिलेगी
बलखंडीनाका की सृष्टि सैनी का कहना है कि वह बैकिंग की तैयारी कर रही हैं। कैबिनेट के फैसले से खुश हैं। बैंकों के समूह बी और समूह सी के लिए उन्हें शहर के बाहर सेंटरों में परीक्षा देने जाना नहीं पड़ेगा। अभी तक अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना पड़ता था। इससे निजात मिलेगी।
नई व्यवस्था से फायदा-नुकसान दोनों
कालूकुआं के सुमित शुक्ला ने बताया कि एसएससी और रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। नए नियम से फायदा और नुकसान दोनों है। फायदा यह है कि एक ही परीक्षा देनी पड़ेगी, लेकिन नुकसान यह है कि तीन साल की मेरिट लिस्ट में आने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मेरिट भी हाई जाएगी। अब तैयारी भी अधिक करनी होगी।

मेरिट लिस्ट की समय सीमा ज्यादा
आंबेडकर नगर के विपनेश कुमार ने बताया कि वह पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं। बताया कि केंद्र सरकार यह फैसला हितकर है पर सीईटी की मेरिट लिस्ट तीन साल के लिए मान्य किया जाना व्यवहारिक नहीं है। मान लीजिए तीन साल तक कोई भर्ती नहीं निकली तो प्रतियोगी छात्र सिर्फ इंतजार करेंगे। उनका सेलेक्शन नहीं हो पाएगा।

सृष्टि सैनी।

सृष्टि सैनी।- फोटो : BANDA

सुमित शुक्ला।

सुमित शुक्ला।- फोटो : BANDA

ब्रजनेश कुमार।

ब्रजनेश कुमार।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed