फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Recovery rate increased, infection decreased, Chitrakoot tops

रिकवरी रेट बढ़ा, संक्रमण घटा, चित्रकूट अव्वल

Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Recovery rate increased, infection decreased, Chitrakoot tops
बांदा। मतदान नजदीक आने के साथ ही तीसरी लहर का असर भी कमजोर पड़ता जा रहा है। संक्रमित और सक्रिय मरीजों में लगातार गिरावट आ रही है। पूरे चित्रकूटधाम मंडल में रिकवरी रेट बढ़ा है। 98.76 फीसदी रिकवरी रेट के साथ चित्रकूटधाम मंडल में चित्रकूट जिला अव्वल है।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर रिकवरी रेट 97.96 प्रतिशत है। गुरुवार को बांदा जिले में मात्र 3 नए संक्रमित मिले। 15 मरीज स्वस्थ हो गए। अब मात्र 67 सक्रिय मरीज शेष हैं। तीसरी लहर में अब तक पांच मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

गुरुवार तक चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना की जो स्थिति है उसके मुताबिक चित्रकूट जिले में अब तक 7804 संक्रमित हुए हैं। इनमें 7707 स्वस्थ हो चुके हैं। मात्र 18 सक्रिय मरीज हैं। यहां रिकवरी रेट 98.76 है। बांदा जिले में अब तक 12,168 लोग तीसरी लहर में संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 11,936 स्वस्थ हो गए हैं। मात्र 67 सक्रिय मरीज हैं। रिकवरी दर 98.09 फीसदी है। हमीरपुर में अब तक 6091 कोरोना की गिरफ्त में आए हैं। इनमें 5924 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 65 सक्रिय मरीज हैं। यहां रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है। महोबा जिले में तीसरी लहर में अब तक 4542 लोग संक्रमित हुए हैं।
इनमें 4417 स्वस्थ हो गए। मौजूदा में सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 37 है। रिकवरी रेट 97.24 प्रतिशत है।
मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. नरेश सिंह तोमर ने बताया कि चारों जिले में रोजाना पांच हजार से ज्यादा लोगों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि रिकवरी रेट बढ़ने और संक्रमण घटने के बावजूद अभी कोरोना गाइड लाइन में ढिलाई की गुंजाइश नहीं है। मास्क, आपसी दूरी, हाथ धोने जैसी सतर्कताएं अपनाए रखना चाहिए।

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बांदा जिले में 12.76 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था, लेकिन इससे भी बढ़कर 13 लाख दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह लक्ष्य का 102 फीसदी है। उन्होंने बताया कि 10.36 लाख लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है। 15 से 18 वर्ष के 1.26 लाख किशोर-किशोरियों में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed