{"_id":"5c9e5471bdec22141a4a1e09","slug":"rape-victim-seeks-justice-from-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने सांसद से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने सांसद से लगाई न्याय की गुहार
Fri, 29 Mar 2019 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार
banda
banda
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। शुक्रवार को पीड़िता ने भाजपा प्रत्याशी सांसद को शिकायती पत्र देते हुए गिरफ्तारी की मांग की। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
जरिया थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने 31 मार्च 2018 को कस्बे के जुलहेटी मोहल्ला निवासी मुइनुद्दीन पुत्र याकूब के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा है। बताया कि आरोपी राजीनामा का दबाव बनाने के उद्देश्य से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का प्रयास कर रहा है।
बताया कि आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि अगर राजीनामा नहीं किया तो अभी तो वीडियो वायरल किया है, अब उसकी हत्या कर देगा। बताया कि वह कई बार पुलिस से शिकायत कर चुकी है। मगर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी उसके मोबाइल पर फोन कर परेशान करता है। सांसद ने महिला को शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।