{"_id":"643eee183a285e3c40062884","slug":"rape-accused-threatened-to-throw-acid-banda-news-c-12-1-knp1024-188194-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुष्कर्म के आरोपी ने दी तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुष्कर्म के आरोपी ने दी तेजाब डालने की धमकी
Wed, 19 Apr 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
बांदा। न्यायालय में बयान न बदलने पर दुष्कर्म के आरोपी ने छात्रा को चेहरे पर तेजाब डालने और हत्या की धमकी दी है। दुष्कर्म के मामले में सालभर पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है। पीड़िता की तहरीर पर अतर्रा थाना में आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
अतर्रा थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय युवती ने बताया कि ओरन रोड निवासी रवि ने दुष्कर्म किया था। उसका फोटो और वीडियो भी बना लिया था। शादी के बाद भी उसे परेशान कर रहा था। विरोध पर उसके ससुराल दुष्कर्म की फोटो और वीडियो भेज दी थी। इस पर पीड़िता की ओर से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद से पीड़िता को बयान बदलने की धमका रहा है।
पीड़िता के मुताबिक, 10 दिसंबर 2021 और 26 जून 2022 को रास्ता रोककर धमकाया। कहा कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार दूंगा या फिर तेजाब डाल दूंगा। पीड़िता का कहना है कि मामले की तहरीर पहले भी दी गई थी। पर सुनवाई नहीं हुई। अतर्रा थाना प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, एक मई को कोर्ट में बयान होने हैं। आरोपी अपने दोस्तों से बयान बदलने के लिए धमकी दिला रहा है। अगर बयान नहीं बदले तो अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर बेच देगा।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पति सहित ससुरालियों के पास दुष्कर्म की अश्लील फोटो-वीडियो भेज दी थी। इससे पति ने छोड़ दिया है। मायका में रह रही है। यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। आरोपी कोचिंग आते-जाते सरेराह रोककर आए दिन धमकाता है।