फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ram Navami procession boom towns

कस्बों में भी रामनवमी शोभा यात्रा की धूम

Sat, 16 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 16 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami procession boom towns
बबेरू में रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू/नरैनी। रामनवमी पर राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान समेत देवी-देवताओं के स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी और प्रसाद बांटा। बबेरू में शोभा यात्रा की शुरुआत मढ़ी दाई मंदिर परिसर से हुई। पूरा कस्बा भगवा झंडों से सजा रहा।

विज्ञापन


शोभा यात्रा में अश्व नृत्य और डीजे पर युवक खूब नाचे-थिरके। बाइक सवार श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। तमाम लोगों ने फल, हलुवा-पूड़ी समेत ठंडे पानी के पाउच बांटे। अजय सिंह पटेल, चंद्रपाल कुशवाहा, विजय विक्रम सिंह, नरेंद्र अवस्थी, चित्रकूट के संत मदनगोपाल दास, संतोष यादव, विवेकानंद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आम चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने पंडाल लगाकर शोभा यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को हलुवा बांटा। दिलीप सोनी, केके महंत, सहकारी बैंक अध्यक्ष गौरव यादव, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरैनी में शोभा यात्रा में सांप्रदायिक सौहार्द दिखाई दिया। कमलाकांत द्विवेदी, प्रदीप सेंगर, अशोक कुशवाहा, संगम चौरसिया, अन्नू विश्वकर्मा, विपिन दीक्षित और केजी मिश्रा आदि ने व्यवस्था संभाली। सिराज सिद्दीकी उर्फ लड्डन, दुर्गेश विश्वकर्मा, विमल गुप्त, अवधेश यादव, सुनील आदि ने श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया।

कालिंजर। रीवा फाटक से शुरू हुई शोभा यात्रा का राम-जानकी मंदिर में समापन हुआ। यहां धूमधाम से रामजन्मोत्सव मनाया गया। दुबे जी के मंदिर में भी राम जन्मोत्सव हुआ। शोभा यात्रा में अरविंद छिरौलिया, अतुल सुल्लेरे, राकेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, शिव प्रसाद गुप्त, विनोद गुप्ता, डा.बबलू, जितेंद्र कुमार, दीपक सोनी आदि शामिल रहे।

कमासिन। हिंदू जागरण मंच ने कसबे में भव्य शोभा यात्रा निकाली। चारों तरफ जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। शोभा यात्रा में अश्व नृत्य और देवी-देवताओं के स्वरूपों की झांकियां आकर्षक रहीं।

ओरन। बिहारीजी मंदिर से रामनवमी शोभा यात्रा की शुरुआत हुई।

श्रद्धालुओं ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान समेत देवी-देवताओं के स्वरूपों की आरती उतारी। छोला-कचौड़ी समेत पेठा आदि का वितरण किया। प्रभाकर द्विवेदी, ओम प्रकाश तिवारी, श्रीकांत शिवहरे, सुरेश, संतोष, विमल तिवारी, उदयवीर सिंह, राजू द्विवेदी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed