फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ram Babu of Kaithi defeated Desraj of Saraswah from Kalajung

Banda News: कैथी के रामबाबू ने सरसवाह के देशराज को कलाजंग से किया चित

Fri, 11 Sep 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ram Babu of Kaithi defeated Desraj of Saraswah from Kalajung
फोटो -23- दंगल में दांव आजमाते पहलवान। संवाद
फोटो -22- दंगल में दांव आजमाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन

- करीब आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी। तहसील क्षेत्र के गांव नांदादेव स्थित सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई स्थान पर शुक्रवार को एक दिवसीय दंगल आयोजित हुआ। हनुमानजी की पूजा-अर्चना के बाद एसआई जसपुरा प्रेमपाल सिंह व ग्राम प्रधान रोहित निषाद ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई।
दंगल में कैथी के रामबाबू पहलवान ने सरसवाह के देशराज को कलाजंग दांव से चित किया। चित्रकूट के सुदामा ने इटरा के अंकुर को चारों खाने चित कर दिया। हमीरपुर के विनय ने जालौन के अमर को पट दांव लगाकर हराया। वहीं हमीरपुर केसरी हुकुम पहलवान और पलरा के शिवविलास के बीच कांटेदार मुकाबला बराबरी पर छूटा। करीब आधा दर्जन अन्य कुश्तियां भी बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान श्रीलाल, राजेंद्र यादव, जगभान सिंह, प्रमोद निषाद समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। लोगों ने पहलवानों के दांवों पर जमकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कमेंटेटर की भूमिका कमलेश व महेश द्विवेदी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed