{"_id":"d85174a1b8b67211238e13b63e5ccab4","slug":"raised-funds-for-the-troops-on-flag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा दिवस पर सैनिकों के लिए जुटाई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा दिवस पर सैनिकों के लिए जुटाई धनराशि
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। झंडा दिवस पर सैनिकों और उनके परिवारों की मदद
विज्ञापन
के लिए दान के जरिये धनराशि जुटाई गई। डीएम ने 500 रुपये दान देकर दिवस की
शुरुआत की। अन्य विभागों को दान जुटाने के लिए झंडे बांटे गए।
सोमवार को डीएम सुरेश कुमार ने सैनिक झंडा ग्रहण कर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र की दान पेटिका में 500 रुपये डाले। एडीएम डीएस पांडेय ने भी दान दिया।
इस दान में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों भी शामिल हुए। प्रभारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने बताया कि दान में मिली राशि भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और सेवारत सैनिकों की मदद में खर्च की जाएगी।
ज्यादा से ज्यादा मदद राशि जुटाने के लिए सभी विभागों को झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर गय्यूर मोमिन जैदी, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, उदय प्रकाश, उमेश सिंह, जिला सूचना विभाग अधिकारी अंगद शर्मा व पन्नालाल आदि उपस्थित थे।