फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rainfall of the town of Gul city

बारिश ने गुल की शहर की बिजली

Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला बांदा
अमर उजाला बांदा Updated Thu, 06 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rainfall of the town of Gul city
भूरागढ़ फीडर की लाइन में रोड़ा बने पेड़ को छांटते बिजली और नगर पालिका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

रातभर हुई बारिश ने मंडल मुख्यालय की बिजली आपूर्ति तहस-नहस कर दी। इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर पूरा शहर पूरी रात अंधेरे में रहा। भूरागढ़ फीडर से जुडे़ दर्जन भर से अधिक मोहल्लों में 24 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। शहरी लोग पानी के लिए भी तरस गए। जल संस्थान की जलापूर्ति ठप रही। शहर के तीन स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर फुंक गए।

विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओें में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बांदा शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था छुई-मुई बनी है। बारिश की चंद बूंदे ही बिजली आपूर्ति धड़ाम कर देती हैं। मंगलवार को बारिश चलते शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल रही। सबसे खराब हालत भूरागढ़ फीडर की हुई।
विज्ञापन


इसी फीडर से जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति जुड़ी है। करीब एक दर्जन मोहल्लों के 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान रहे। बुधवार शाम आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग होती रही। एचटी लाइन में खुटला और इससे आगे पीपल और शीशम के पेड़ गिर गए। अवर अभियंता कामता प्रसाद ने बताया कि केन नदी से लेकर भूरागढ़ सब स्टेशन तक लाइन पर रोड़ा बन रहे पेड़ों को काट-छांट दिया गया है। फुंके हुए ट्रांसफार्मर बदल दिए हैं। हालांकि कई इलाकों में बुधवार को देर रात तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed