{"_id":"608ee40f8ebc3ec0d83427d3","slug":"rain-summer-record-banda-may-15-banda-news-knp626432742","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दशक बाद पारा नरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दशक बाद पारा नरम
विज्ञापन
बांदा। मई की शुरुआत रिकार्ड गर्मी से होती रही है, लेकिन अबकी करीब एक दशक बाद मौसम के तेवर नरम रहने से अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूटधाम मंडल में रात में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग एक सप्ताह से तापमान 43-44 डिग्री के इर्दगिर्द मंडरा रहा था। रविवार को सुबह बादल और बूंदाबांदी से तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आ गई।
हालांकि, तपन बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। चित्रकूटधाम मंडल में मौसम के तेवर बदलने से तपिश बढ़ गई थी। रविवार को सुबह तेज हवाएं चलने और बादल व बूंदाबांदी से मौसम में कुछ हद तक राहत रही, लेकिन दोपहर को तपिश बढ़ गई। चारों जिलों में मौसम के नरम रुख से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बांदा में रविवार को तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम पारा 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।
चित्रकूट में 39.2 और न्यूनतम 24 और हमीरपुर में अधिकतम 40 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। महोबा में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम जानकारों के मुताबिक, मई की शुरुआत में जबरदस्त गर्मी होती रही। 44-45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता था। करीब एक दशक बाद मई की शुरुआत में तापमान राहत भरा रहा। दो-तीन दिन बाद तेज धूप और लू से अधिकतम तापमान में इजाफा होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
इंसेट---
मौसम में बदलाव से बढ़ रहीं बीमारियां
बांदा। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. हृदयेश पटेल और डा. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव से बीमारियां बढ़ रही हैं। उन मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही, जो पहले से किसी संक्रमित बीमारी से पीड़ित हैं। धुंध से ऑक्सीजन की कमी हो रही है। उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं। ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनीत सचान ने बताया कि मौजूदा मौसम बीमारियों के लिए मुफीद है। बाहर की चीजें न खाएं। स्वच्छ पानी पीएं और ताजा खाना खाएं। धूप में सिर ढककर बाहर निकलें। इस समय आने वाला बुखार शरीर में दर्द पैदा करता है। कोविड के अलावा वायरल मरीज भी बढ़े हैं। (संवाद)