{"_id":"577a9ac84f1c1b6c697fa89b","slug":"rain-collapsed-the-city-s-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
कालूकुआं चौराहे पर जाम लगाए उत्तेजित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। तीन दिनों से हो रही मामूली बारिश ने मंडल में मुख्यालय समेत लगभग पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। फाल्टों की भरमार से तमाम इलाकों में बिजली का जबरदस्त संकट है। पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। रविवार की रात शहर के कालूकुआं चौराहे पर उत्तेजित नागरिकों ने जाम लगा दिया। कई घंटे तक वाहन फंसे रहे। उधर, पानी की बूंदों ने भूरागढ़ फीडर ठप कर दिया।
विज्ञापन
मामूली बारिश में ही रोजाना शहर की बिजली आपूर्ति चौपट हो रही है। विभागीय अभियंता स्थाई निराकरण कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे। रविवार की रात भी यही हुआ। हल्की बारिश ने पूरे शहर की बिजली गुल कर दी। इससे जगह-जगह फाल्ट हो गए। उधर, तुलसी नगर फीडर का ट्रांसफार्मर एक माह में दोबारा फुंक गया। कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। रात का अंधेरा गहराते ही उत्तेजित लोगों ने कालूकुआं चौराहे पर जाम लगा दिया। कई घंटे आवागमन ठप रहा। देर रात बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद ही जाम खत्म हुआ। कालूकुआं में एआईएमआईएम नेता सैय्यद याहया की अगुवाई मेें जाम लगाया गया। उधर, खुटला में कालका मंदिर के पास एचटी लाइन के खंभे का इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से भूरागढ़ फीडर बंद हो गया। इससे जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन