फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accused arrested for dousing woman with petrol and setting her on fire.

Banda News: महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for dousing woman with petrol and setting her on fire.
नरैनी। विवाद के कारण घर में घुसकर महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने पटेल नगर निवासी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने शनिवार को हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

कस्बा नरैनी के पटेल नगर निवासी प्रभा देवी ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी अनुज घर के अंदर घुस आया और उसकी मां प्रिया देवी के साथ झगड़ा करने लगा। उसने मां पर बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

इससे उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रिया को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा। डाक्टरों ने तुरंत उनका उपचार शुरू किया। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार को पटेल नगर स्थित व्यास मंदिर के पास से अनुज को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed