फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Quarantine migrant worker dies under suspicious circumstances

क्वारंटीन प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 08 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Quarantine migrant worker dies under suspicious circumstances
बदौसा। हैदराबाद से लौटने पर क्वारंटीन किए गए प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि क्वारंटीन मजदूर साथियों के साथ वह जंगल में शिकार करने गया था। वहां मांस-मदिरा के इस्तेमाल के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत फूड प्वायजनिंग से हुई है। मृतक की कोई सैंपलिंग नहीं होगी।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के दुबरिया गांव के मजरा महुराई का राजबहादुर पटेल (45) पुत्र सुंदर पटेल तीन माह पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद गया था। वहां आइसक्रीम बेचता था। लॉकडाउन के बाद 24 अप्रैल को अकेले लौट आया। ग्राम प्रधान ने उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रोककर 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया। राजबहादुर की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। इसमें उसके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक था।
विज्ञापन

गुरुवार को राजबहादुर कई साथियों के साथ पड़ोसी गांव बरकतपुर चला गया और वहां जंगल में शिकार कर पड़ोसी जिले चित्रकूट के अमिलिहा के कट्टी पुरवा पहुंच गया। बताते हैं कि वहां साथियों के साथ मांस खाया और शराब पीया। देर रात वापस महुराई क्वारंटीन सेंटर आ गया। कुछ देर बाद उसके पेट में दर्द हुआ और हालत बिगड़ गई। नजदीक में ही स्थित घर से लोग आए और अतर्रा सीएचसी ले गए। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी गोमती के अलावा 10 वर्षीय पुत्र विनय और 8 वर्षीय पुत्री दिशा छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जेपी यादव और सीओ टीपी द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष बदौसा मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीएमओ कार्यालय के एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. प्रसून का कहना है कि राजबहादुर की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी थी। उसकी मौत फूड प्वायजनिंग से हुई। कोरोना की सैंपलिंग नहीं होगी। शुक्रवार शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। हालांकि शव मेडिकल कालेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed