फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pulledar died by drowning in Nawab tank

नवाब टैंक में डूबकर पल्लेदार की मौत

Wed, 23 Sep 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pulledar died by drowning in Nawab tank
नवाब टैंक में मिले शव का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : BANDA
पल्लेदार की नवाब टैंक में डूबकर मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लड़ाका पुरवा निवासी छंगा (38) पुत्र मुन्नू का शव बुधवार को नवाब टैंक के पानी में मिला। बुधवार को सुबह टहलने पहुंचे लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा सहित कोतवाली के कई उप निरीक्षक और अलीगंज व मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पानी में पड़े शव को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बाहर निकलाया और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी कृष्णदेव का कहना है कि मृतक पेशे से पल्लेदार व नशे का आदी बताया गया है। वह मंगलवार की शाम नहाने गया था।
विज्ञापन

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के मजरा रमपुरवा और गोधनी के बीच गडऱा नदी में युवक का शव बहता हुआ मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त नहीं की जा सकी। उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा/बबेरू। पशुपालन विभाग के कनिष्ठ लिपिक व जरैली कोठी निवासी रविंद्र सिंह (55) मंगलवार की रात सीढ़ियों से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंडौली गांव में अजय कुमार (35) पुत्र मैकू मंगलवार की रात छत पर सो रहा था। बारिश होने से नीचे उतरने के दौरान सीढ़ियों की दीवार टूट जाने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लुधियाना में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में अप्रैल माह में घर आया था। मृतक के पत्नी आशा देवी व दो पुत्र व एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed