{"_id":"62093be846c39f313f0c3338","slug":"public-service-centers-will-open-in-36-gram-panchayats-of-the-district-banda-news-knp680449777","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 36 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे जनसेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 36 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे जनसेवा केंद्र
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय स्वराज अभियान के तहत जिले की 36 ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र (सीएससी) स्थापित होंगे। इससे गांव में ही विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल सकेगी। कक्ष निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को चार लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
जिला पंचायतराज अधिकारी व जिला विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने बताया कि शासन ने जिले की 36 ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। आठ कमरों वाले सचिवालयों में सीएससी कक्ष निर्माण के लिए बजट नहीं दिया जाएगा।
चयनित ग्राम पंचायतों में महोखर, मटौंध ग्रामीण, पिस्टा, घनसौल, शिव, पतवन, बड़ागांव, पल्हरी, बेर्रांव, बंथरी, पतौरा, काजीपुर, दुर्गापुर, बहेरी, बड़ेहा स्योंढ़ा, सिंहपुर, मझीवां, सानी, कोर्रम, साथी, गुगौली, बंबिया, सिंधौली, वासिलपुर, बड़ागांव, अमारा, पिपरोदर, रामपुर, सिंधनकलां, कानाखेड़ा, नौगवां, कुलसारी, आऊ, परसहर, महुई, रेहुंची, बसरेही आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां के ग्राम पंचायत सचिवों से रिपोर्ट मांगी है कि उनकी ग्राम पंचायत सचिवालय में सीएससी के लिए कक्ष उपलब्ध हैं या नहीं? जहां कक्ष नहीं हैं, वहां इसका निर्माण कराया जाएगा।