फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PRV constable assaulted, two brothers arrested

Banda News: पीआरवी सिपाही से मारपीट, दो भाई गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
PRV constable assaulted, two brothers arrested
बांदा। घरेलू झगड़े की सूचना पर विवाद सुलझाने पहुंचे पीआरवी सिपाही व होमगार्ड के साथ दो भाइयों ने मारपीट की। घटना को लेकर सिपाही ने मटौंध थाने में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आरोपियों की मां ने जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद को पत्र देकर अपने पुत्रों को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

डायल-112 पीआरवी-4338 में तैनात सिपाही माधव सिंह ने मटौंध थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को होमगार्ड चुन्ना के साथ पीआरवी में तैनात थे। दोपहर के समय उन्हें एक फोन द्वारा शिकायत मिली जिसमें भूरागढ़ पहाड़िया में विवाद होना बताया गया।
विज्ञापन

सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो वहां शिकायत कर्ता तुषार अनुरागी ने बताया कि उसके पिता जितेंद्र जब भी घर आते हैं वह मां से मारपीट और अभद्रता करते हैं। जितेंद्र की पत्नी ने बताया कि देवर बृजेंद्र ने उसे मारपीट से मना किया तो वह आपस में मारपीट करने लगे। जिस पर सिपाही माधव सिंह व होमगार्ड चुन्ना ने समझाने का प्रयास किया तो जितेंद्र व बृजेंद्र ने उससे मारपीट की। होमगार्ड से भी मारपीट की। किसी तरह वह बचकर भूरागढ़ चौकी पहुंचे। सिपाही माधव ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भूरागढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपी जितेंद्र व ब्रजेंद्र की मां रेखा ने जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद को दिए पत्र में बताया कि उसके बड़े पुत्र जितेंद्र व उसकी पत्नी से विवाद हो रहा था। बहू के कहने पर उनके पौत्र ने फोन से पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस आई और जितेंद्र को पकड़कर ले जाने लगी। तब उसके छोटे पुत्र ब्रजेंद्र ने त्योहार का हवाला देकर कहा कि छोड़ दीजिए। पति-पत्नी का आपसी विवाद है।

आरोप है कि तभी सिपाही माधव ने अभद्रता करते हुए उसे घसीटने लगा और सिपाही ने खुद अपनी वर्दी के बटन तोड़ दिए। सबके सामने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई भी की। इसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। राज्य मंत्री ने महिला ने एसपी से बात कर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed