फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Protests were also shifted RTO

धरा रह गया सारा विरोध शिफ्ट हो गया आरटीओ, छुट्टी के दिन ट्रकों पर ढोया गया सामान

Sat, 14 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Protests were also shifted RTO

अधिवक्ता संघ से लेकर आम लोगों का चल रहा विरोध धरा रहा गया। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) अंतत: शहर से दूर प्राइवेट मकान में स्थानांतरित कर दिया गया। शनिवार को छुट्टी के दिन फाइलें ट्रकों पर भरकर ले जाई गईं।

विज्ञापन


तमाम कागज बिखर भी गए।  लंबे अरसे से आरटीओ सिविल लाइन स्थित एक प्राइवेट मकान में चल रहा था। इधर, कुछ दिनों से इसे शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बबेरू रोड में पल्हरी गांव के पास सुनसान स्थल में ले जाने की कवायद शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन


यह भनक पाकर अधिवक्ता संघ समेत तमाम संगठनों और वाहन स्वामियों ने इसका विरोध भी किया। प्रदर्शन हुए और ज्ञापन भी दिए गए पर नतीजा सिफर रहा।

शनिवार को छुट्टी का दिन था। सुबह से ही आरटीओ कार्यालय में ट्रक खड़े कर दिए गए। मजदूरों और कर्मचारियों से ट्रक पर दफ्तर की फाइलें लदाई जाने लगी। काम दिन भर चला। फाइलों को ट्रक में डालते समय तमाम वाहनों के अभिलेख इधर-उधर बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष अवस्थी ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि भवन में परिवहन कार्यालय शिफ्ट किया जा रहा है। वह विवादित है। उसका मुकदमा चल रहा है। साथ ही किराया भी मौजूदा भवन से चार गुना ज्यादा है। मांग की कि सुविधा, सुरक्षा और शासकीय धन की बर्बादी रोकने के लिए परिवहन कार्यालय शहर में ही रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed