फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Procession of Lord Mahavir started with musical instruments

Banda News: गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा

Mon, 22 Apr 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Procession of Lord Mahavir started with musical instruments
बांदा। जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर नगर में गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में पीले वस्त्रों में सज-धजकर जैन समाज की महिलाएं शामिल हुईं। रास्ते में भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

जन्म कल्याणक के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में जैन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। सुबह मंदिर जी मे भगवान महावीर स्वामी का विधि विधान से महमस्तिकाभिषेक हुआ। जैन धर्मावलंबियों ने
विज्ञापन

भगवान महावीर के बताए पंचशील सिद्धांत –अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) ,ब्रह्मचर्य से अपनी आत्मा में आत्मसात करने व मानवता का कल्याण करने वाले देवाधिदेव 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के 2623वे जन्मकल्याणक पर उनके आदर्शो और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भगवान महावीर की शहर में शोभायात्रा निकाली। भगवान महावीर स्वामी को चांदी के विमान में विराजमान कराकर यात्रा निकाली, जिसका शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। भगवान महावीर स्वामी की आरती हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।

शोभायात्रा जैन मंदिर छोटी बाजार से शुरू हुई और झंडा चौराहा,बलखंडी नाका, कटरा से महेश्वरी देवी मंदिर, चौक बाजार व कोतवाली होते हुए छोटी बाजार जैन मंदिर वापस पहुंची। शोभायात्रा में मनोज जैन, सौरभ जैन,संदीप जैन, सनत जैन, प्रकाश जैन,योगेश, संजय,दिलीप जैन, विपिन जैन, संजू जैन,अमन , मुकेश,राजेश,आशीष ,सुब्बा ,प्रमोद , सुधीर,जानी जैन,अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed