फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Priyanka heard pain by putting Aman's mother on her chest

अमन की मां को सीने से लगाकर प्रियंका ने सुना दर्द

Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanka heard pain by putting Aman's mother on her chest
Priyanka heard pain by putting Aman's mother on her chest - फोटो : BANDA
बांदा। बेटे अमन का अस्थि कलश को अपने सीने से लगाकर यहां अनशन पर बैठी मां मधु त्रिपाठी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीने से लगा लिया। अमन हत्याकांड की पूरी फाइल लेकर भरोसा दिलाया कि इस पर वह अपने स्तर से जरूर आवाज उठाएंगी। उधर, अस्थि कलश के साथ अमन के माता-पिता का अनशन शनिवार को पांचवें दिन भी बांदा में जारी रहा।
विज्ञापन

मां मधु त्रिपाठी शनिवार को महोबा आईं प्रियंका गांधी से हेलीपैड पर मिलीं। प्रियंका को बेटे की हत्या के अभिलेखों की फाइल सौंपते हुए रो पड़ीं। प्रियंका ने उन्हें अपने सीने से लगा लिया और भावुक हो गईं। मधु ने बताया कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

उनका परिवार भाजपा से जुड़ा होने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा। सीबीआई जांच, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर पर कार्रवाई और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडल मुख्यालय के अशोक लाट में बेटे अमन त्रिपाठी के अस्थि कलश के साथ पिता संजय त्रिपाठी और मां मधु त्रिपाठी का अनशन जारी है। उनकी मांग सीबीआई जांच और दोषी डाक्टर और पुलिस अफसरों पर किया जाना है।

शनिवार को ब्राह्मण चेतना समिति महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्मला तिवारी सहित अधिवक्ता मुकेश शुक्ला, संजय कुमार श्रीवास, भूपेंद्र शुक्ला, जितेंद्र कुमार, विजय द्विवेदी, महेश यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, सपा नेता सुशील त्रिवेदी आदि ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशन पर बैठे दंपती को समर्थन और मदद का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी अनशन स्थल पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed