फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Private three FM channels will open in Banda

बांदा में खुलेंगे प्राइवेट तीन एफएम चैनल

Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Private three FM channels will open in Banda
एफएम रिले केंद्र। - फोटो : BANDA
बांदा। रेडियो के शौकीन लोगों को जल्द ही सौगात मिलेगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यहां तीन और एफएम चैनल खोलने की अनुमति दी है। तीनों चैनल निजी क्षेत्र के होंगे। कौन सी कंपनी का चैनल होगा, इसका फैसला नीलामी के बाद होगा। अभी यहां सिर्फ एक एफएम रेडियो सेंटर प्रसारण मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार) के एफएम सेल के मुख्य जन सूचना अधिकारी सिबी वार्घेस ने आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला को दी सूचना में बताया कि प्रसारण मंत्रालय ने बांदा के लिए तीन प्राइवेट एफएम रेडियो चैनल स्वीकृत/आवंटित किए हैं।
विज्ञापन

यह भी बताया कि बांदा डी श्रेणी का शहर है। तीनों प्राइवेट रेडियो चैनल तीसरे चरण की नीलामी में शामिल किए गए हैं। आरटीआई में कुलदीप शुक्ल ने जानकारी चाही थी कि एफएम रेडियो चैनल कब तक चालू होंगे? इनकी क्षमता क्या होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बांदा शहर में कई वर्षों से यहां इंदिरा नगर में स्थित भवन में एफएम रेडियो रिले सेंटर चल रहा है।
उधर, समाजसेवी कुलदीप ने बताया कि चल रहे एफएम रेडियो सेंटर में प्रात:कालीन प्रसारण और स्टूडियो की मांग काफी दिनों से चल रही है। सांसद का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट कराया, लेकिन जनप्रतिनिधि दिलचस्पी नहीं ले रहे, जबकि प्रात:कालीन प्रसारण के श्रोता काफी हैं।
साथ ही स्टूडियो स्थापित होने से स्थानीय लोक कलाकारों, कवियों, साहित्यकारों, शायरों आदि को भी मौका मिलेगा। बुंदेलखंड के लिए यह खास उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed