{"_id":"5c0ff89dbdec2241a874a0c1","slug":"private-school-bus-reverses-injures-one-and-a-half-dozen-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल
banda
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
बबेरू में दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस।
- फोटो : amarujala
बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस तेज रफ्तार के बीच मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए। चार बच्चों को ज्यादा चोटें आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। बबेरू कस्बे में वासुदेव सिंह मेमोरियल स्कूल की बस ब्योंजा गांव से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बघेला गांव के पास मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा। बस पलट गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने खिड़कियां और बस का पिछला शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बच्चों को अन्य वाहनों से बबेरू सीएचसी पहुंचाया। ज्यादा घायल छात्र शाहरुख (11) पुत्र वहीद खां निवासी गौरीखानपुर, शोभित (10) और उसकी बहन लक्ष्मी (13) पुत्री रामदत्त निवासी ब्योंजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुनिधि यादव (12) पुत्री बलराम व कमालुद्दीन (13) पुत्री ताजुद्दीन निवासी गौरीखानपुर, राकेश (22) पुत्र राजेंद्र निवासी बबेरू तथा बस चालक लावा (32) पुत्र जुग्गीलाल निवासी पुनाहुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।