फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Principal memorandum to protest the killing of

प्रधानाचार्य की हत्या के विरोध में ज्ञापन

Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Principal memorandum to protest the killing of
सदर एसडीएम को ज्ञापन देते शिक्षक नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मरौली के प्रधानाध्यापक को स्कूल में गोली मारकर हत्या के मामले में शिक्षक संगठनों ने सोमवार को फिर ज्ञापन दिए। आरोपी पर रासुका और गैंगेस्टर लगाने और परिजनों को नौकरी व 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में शिक्षकों ने बड़ोखर बीआरसी में शोकसभा की। एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई व मुआवजे की मांग की। राजेश द्विवेदी, वीरेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक (जूनियर हाईस्कूल) शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य के हत्यारे को फांसी देने तथा परिजनों को मुआवजे की मांग डीएम से की। मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल, अवधेश कुमार मिश्र, रामबहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट बीटीसी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सीवी चक्रवर्ती की अगुवाई में एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया और प्रधानाचार्य के सभी देयकों का तत्काल भुगतान कराने, मुआवजा देने की मांग की। वीरेंद्र सिंह पटेल, दुर्गाचरण श्रीवास्तव, सैय्यद गुलाम हमदानी इत्यादि मौजूद रहे।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने तिंदवारी बीआरसी में शोकसभा की। उच्चाधिकारियों को भेजे ज्ञापन में शिक्षकों की सुरक्षा की मांग की। अशोक कुमार त्रिवेदी, जगदीश प्रसाद, राजेंद्रनाथ, सत्येदव सिंह, सुलेमान, संगीता, मीरा शर्मा, सुखवीर पाल, इरशाद अहमद, राजेंद्र सिंह, अवधेश तिवारी मौजूद रहे।

नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा व मंत्री रविकरण सैनी की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

यूसुफ खां, अनूप तिवारी, मइयादीन यादव, रज्जन, जयकरन, श्रीधर गुप्ता, सुभाषचंद्र इत्यादि मौजूद रहे। अतर्रा में उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष केपी सिंह की अगुवाई में मंडलायुक्त को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।


पुष्पेंद्र श्रीवास्तव व अशोक अग्निहोत्री इत्यादि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने महुआ में शोकसभा कर शासन-प्रशासन से मुआवजे व सुरक्षा की मांग की। अध्यक्ष ब्रह्मर्षि शुक्ल, सुरेंद्र द्विवेदी, रामनरेश त्यागी, नंदकिशोर नामदेव इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed