फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Principal beats student, case registered

Banda News: छात्र को प्रधानाध्यापक ने पीटा,मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Principal beats student, case registered
बबेरू। कस्बा निवासी एक छात्र को प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बेरहमी से पीट दिया। उसके हाथ में फैक्चर हो गया। पिता जब विद्यालय में उलाहना देने गए तो प्रधानाध्यापक ने उनके साथ मारपीट कर अभद्रता की। पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मरका रोड निवासी श्यामा चरण गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया उसका पुत्र किशन (12) व आशीष (8) कस्बे के सत्यम शिवम सुंदरम पब्लिक स्कूल में 5वीं व कक्षा 2 में पढ़ते हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे उसका छोटा पुत्र आशीष कक्षा में पढ़ रहा था। कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने आशीष को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

जिस पर आशीष ने छात्र की शिकायत अपने बड़े भाई किशन से की। किशन अपने छोटे भाई को लेकर शिकायत करने प्रधानाध्यापक सुशील यादव से करने पहुंचा। इस पर प्रधानाध्यापक ने बिना कुछ सुने उसके पुत्र किशन को डंडे व डस्टर से पीट दिया। छुट्टी के बाद पुत्र ने घर में आकर मारपीट की बात बताई। मारपीट से हाथ में फैक्चर था। बच्चों को लेकर पिता विद्यालय पहुंचा तो विद्यालय प्रबंधक राजेश सोनी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राजेश सोनी व सुशील यादव एवं एक अज्ञात अध्यापक उसे मारने लगे। झगड़े में उसकी रुद्राक्ष की माला, गले में पड़ी सोने की जंजीर टूट गई। सोने की जंजीर लापता हो गई। पिता छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया पिता की तहरीर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed