{"_id":"61b248818e6b394d33252d4c","slug":"principal-also-found-guilty-in-bsa-investigation-banda-news-knp6686737120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए की जांच में भी दोषी मिले प्रधानाध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए की जांच में भी दोषी मिले प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
Principal also found guilty in BSA investigation
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट परसौली (कमासिन) में मिड-डे मील में कीड़े मिलने के प्रकरण पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जांच के निर्देश दिए। गुुरुवार को ही बीएसए ने स्कूल में बच्चों और अभिभावकों के बयान लिए। मिड-डे मील का चावल देखा। बताया कि प्रधानाध्यापक की लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट डीएम को देंगे।
मंगलवार को विद्यालय के मिड-डे मील (चावल) में सूंड़ी देख छात्र-छात्राओं ने खाने से इनकार कर थाली छोड़कर चले गए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर एबीएसए जगत राजपूत ने जांच की थी और प्रधानाध्यापक दिगपाल के निलंबन और सहायक अध्यापक राजेंद्र सोनी की वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की थी। डीएम अनुराग पटेल के निर्देश पर बीएसए रामपाल ने विद्यालय
पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। कहा कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
महुआ ब्लाक के मऊ मानपुर जूनियर हाईस्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कपूर प्रसाद और गुमाई गांव के जूनियर हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका निधि मिश्रा से बीएसए रामपाल सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण न देने पर दोनों शिक्षकों सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक अनाधिकृत रूप से निरंतर अनुपस्थित चल रहे हैं। पहले भी इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा था। अब अंतिम अवसर दिया जा रहा है।