फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prime Minister will visit Jalaun in the second week of July

पीएम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे राष्ट्र को करेंगे समर्पित

Mon, 20 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will visit Jalaun in the second week of July
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे तैयार हो गया है। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जालौन में उनका 13 जुलाई को कार्यक्रम संभावित है। इसकी चर्चा तेज होने से अधिकारी भी बचा काम पूरा करने में जोर शोर से लग गए हैं। उनके साथ सीएम योगी समेत कई मंत्री और अफसर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

एफको के इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी जंग बहादुर सिंह का कहना है कि एक्सप्रेसवे का काम लगभग 96 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष काम भी निर्धारित समय तक पूरा करने का प्रयास है। केन नदी पर पुल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। जुलाई के पहले इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पौधे लगाने के काम में आई तेजी
पीएम औरैया से जालौन में प्रवेश करेंगे। लोकार्पण के दौरान इस मार्ग पर किसे प्रवेश देना और रास्ते को कहां तक खोला जा सकता है, इस पर मंथन हो रहा है। इधर, डिवाइडर पर लगने वाले पौधों के काम में तेजी है। एक्सप्रेसवे पर चल रहे काम का निरीक्षण करने के लिए कई अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed