{"_id":"5ffb3c588ebc3e31cb149c2e","slug":"president-s-candidate-s-health-improved-banda-news-knp6051748182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की सेहत में हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की सेहत में हुआ सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश कुमार त्रिपाठी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को एल्डर्स कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी थी। अब नई तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवकुमार सिंह और मंत्री नरोत्तम सिंह यादव ने बताया कि प्रत्याशी महेश कुमार को दिल का दौरा पड़ा था। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके निधन की बात गलत है। अध्यक्ष और मंत्री ने बताया कि प्रत्याशी के अचानक बीमार होने से एल्डर्स कमेटी ने फिलहाल चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है।
शनिवार की बैठक में यही निर्णय लिया गया था। बैठक में श्रद्धांजलि जैसी कोई बात नहीं आई। बैठक में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन मैकूलाल प्रजापति, सदस्य रामेंद्र सिंह, जयगोपाल गुप्ता सहित अधिवक्ता संघ पदाधिकारी मौजूद थे। अधिवक्ता संघ और एल्डर्स कमेटी सहित अन्य अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने त्रिपाठी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।