फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Preparation of blotting and compost pits in villages

गांवों में सोख्ता और खाद गड्ढे बनाने की तैयारी

Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparation of blotting and compost pits in villages
बांदा। गांवों को स्वच्छ रखने के लिए सोख्ता गड्ढे खोदे जाएंगे। पहले चरण में पंचायतीराज विभाग ने जनपद के 69 राजस्व गांवों में 382 सोख्ता गड्ढे खुदवाने के लिए 44 लाख से अधिक धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दी है। उधर, खाद के गड्ढे भी बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

गांवों को स्वच्छ रखने में सरकार का विशेष जोर है। प्रथम चरण में जिले में 382 सोख्ता गड्ढे बनाए जाएंगे। प्रत्येक गांव में पांच गड्ढे बनेंगे। कई गांवों में काम शुरू भी हो गया है। विभाग दावा कर रहा है कि 80 से अधिक गड्ढे बनकर तैयार हो गए हैं। शेष में काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, विभाग ने खाद तैयार करने के लिए गांवों में गड्ढे तैयार करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा है। गांव वालें इन्हीं गड्ढों में गोबर, कूड़ा-कचरा आदि डालेंगे, जिन्हें खाद बनाकर उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 परिवारों के बीच बनेगा खाद गड्ढा
खाद के गड्ढे के लिए निर्धारित मानक के अनुसार विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 150 परिवारों के बीच एक खाद गड्ढा बनाया जाएगा। प्रति गड्ढे की लागत 19 हजार रुपये निर्धारित की गई है। पहले चरण में 382 खाद गड्ढों का निर्माण होगा। स्वीकृति और बजट मिलते ही काम शुरू होगा।
ब्लाक में बनेगा कचरा निस्तारण सेंटर
बांदा। गांवों में प्लास्टिक, पॉलीथीन आदि कचरे का निस्तारण ब्लाक स्तर पर बनने वाले सेंटर में किया जाएगा। जिले के सभी ब्लाकों में कचरा निस्तारण सेंटर बनाने की भी शासन ने मंजूरी दे दी है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई ब्लाकों में कचरा निस्तारण सेंटर बनाने के लिए जमीन चयन की प्रकिया चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द सेंटर बनाकर तैयार किए जाएंगे।

गांवों को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के लिए खाद व सोख्ता गड्ढे बनाए जाएंगे। फिलहाल सोख्ता गड्ढे बन रहे हैं। खाद गड्ढों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन पर भी काम शुरू करा दिया जाएगा।-सर्वेश कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed