{"_id":"5f53d0388ebc3e36873ecb15","slug":"premio-brijesh-chandra-yadav-al-mejor-prudencial-banda-news-knp5808536183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजेश चंद्र यादव को सर्वश्रेष्ठ विवेचक का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजेश चंद्र यादव को सर्वश्रेष्ठ विवेचक का पुरस्कार
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने मंडल में पहली बार अच्छी विवेचनाएं करने वालों को एबीसीडी (अवार्ड फार बेस्ट क्राइम डिटेक्शन) देने की घोषणा की है। मंडल के चार अति उत्तम विवेचनाओं को हर माह चिह्नित कर प्रथम, द्वितीय को नकद और तृतीय और चतुर्थ को प्रशस्तिपत्र पुरस्कार दिया जाएगा।
महानिरीक्षक ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा से एक-एक बढ़िया विवेचना मंगाकर उन्होंने खुद समीक्षा की। प्रथम पुरस्कार मौदहा (हमीरपुर) में 28 जुलाई को ट्रक रोककर चालक और कंडक्टर को मारपीट कर 23,500 रुपये छीनने के बाद दोनों को बांधकर पुल के नीचे डाल देने की घटना की विवेचना को दिया गया है। घटना का खुलासा करने वाले स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र यादव को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है।
दूसरा विवेचना पुरस्कार बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र में 13 जुलाई की रात अज्ञात लोगों द्वारा बच्चा यादव (28) पुत्र देवीदयाल की हत्या के विवेचक को दिया गया है। विवेचक फतेहगंज थानाध्यक्ष राधेबाबू ने अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे का खुलासा किया।
विज्ञापन
नदी से बालू निकालने के विवाद में यह हत्या पाई गई। तीसरा पुरस्कार महोबा कोतवाली नगर में 10 जनवरी 2020 को 16 वर्षीय किशोर की पत्थरों से कूंचकर और गोली मारकर हत्या के मामले में विवेचक प्रभारी निरीक्षक विपिन द्विवेदी को दिया गया है।
यह मुकदमा भी अज्ञात में दर्ज हुआ था। चौथा पुरस्कार चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली के विनायकपुर में 6 जून 2020 को हेमराज सिंह की हत्या के मामले में विवेचक क्राइम ब्रांच के विजय कुमार सिंह को दिया गया है। महानिरीक्षक के. सत्यनारायण हर माह उत्कृष्ट विवेचनाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने चारों जिलों की विवेचनाओं की समीक्षा के बाद कहा है कि प्राय: थाना प्रभारी जितनी रुचि अभियुक्तों की गिरफ्तारी में दिखाते हैं, उतनी विवेचना में नहीं।
इसी तरह नामजद मुकदमे में जितनी सक्रियता दिखाते हैं, उतनी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में नहीं। अच्छी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना से अपराधी को सजा होती है।