फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   prawasi majdoor

कान पकड़े हैं, परदेस नही जाएंगे, गांव में ही काम कर लेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
prawasi majdoor
फ़ोटो नंबर-1: संजय। - फोटो : AMAR UJALA
एप्प द्वारा (फोटो सहित) ---------- बांदा। जनपद में लगातार प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। हर श्रमिक का अपना-अपना दर्द है। काम-धंधा बंद हो जाने से इन प्रवासी श्रमिकों के सामने तमाम तरह की दुश्वारियां पैदा हो गई हैं। हालत यह है कि घर वापसी के सिवाय इनके पास और कोई चारा नहीं था। हालांकि कुछ श्रमिकों का कहना है कि अब फैक्ट्री/कंपनी मालिकों के काम पर लौट आने के फोन आ रहे हैं। फिलहाल अभी वह नहीं जाएंगे। गांव में ही काम-धंधा तलाशेंगे। कोई भी काम कर लेंगे पर परदेस नहीं जाएंगे। ---------- फ़ोटो नंबर-1 : संजय कुमार ----- बड़ोखर गांव का इंटर पास संजय अहमदाबाद में टाइल्स का काम करता था। कोरोना फैलने के बाद कंपनी बंद हुई तो रोजी छिन गई और रोटी के लाले पड़ गए। जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग के दौरान उसने बताया कि लॉकडाउन में हुई समस्या का दर्द बयां नहीं कर सकता। कहा कि अब वह महानगर नहीं जाएगा। गांव में ही रहकर काम-धंधा करेगा। चाहे फावड़ा ही क्यों न चलाना पड़े। परिवार के साथ ही रहेगा। ---------- फ़ोटो नंबर-2 : दिलीप --------- बबेरू निवासी दिलीप मुम्बई में सिलाई करता था। 16 दिन की लंबी यात्रा के बाद शनिवार को बांदा पहुंचा। बोला- अब तो परदेस के नाम पर कान पकड़ता हूं। घरवालों ने 4000 रुपए भेजे तब जाकर यहां आ पाया है। गांव में ही सिलाई करके परिवार का हाथ बँटायेगा। सिलाई मशीन खरीदने के लिए किसी से उधार ले लूंगा।
विज्ञापन

prawasi majdoor
फोटो नंबर-2 : दिलीप - फोटो : AMAR UJALA
फोटो नंबर-2 : दिलीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed