फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prakash from Banda and Brijesh from Tindwari enrolled

बांदा से प्रकाश व तिंदवारी से बृजेश ने कराया नामांकन

Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Prakash from Banda and Brijesh from Tindwari enrolled
पूर्व विधायक व जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष के साथ नामांकन करने पहुंचे बांदा सीट से भाजपा प्रत्याश? - फोटो : BANDA
बांदा। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को दो मौजूदा विधायकों ने पर्चे दाखिल किए। बांदा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया है तो हाल में ही भाजपा से सपा में शामिल हुए बृजेश प्रजापति ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा भरा है।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशी सादगी के साथ तहसील परिसर आए और रिटर्निंग आफीसर को अपना पर्चा सौंपा। अब तक सपा से दो व भाजपा से एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। उधर, चारों विधानसभा क्षेत्रों से 24 प्रत्याशियों ने 40 सेट नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

अब तक 86 लोगों ने 141 सेट नामांकन पत्र लिए हैं। पहली फरवरी (मंगलवार) को बसपा प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की संभावना है। नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला 3 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन करोड़ के कर्जदार हैं प्रकाश और उनकी पत्नी
बांदा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी करोड़पति के साथ बैंक के कर्जगीर भी हैं। उन पर करीब 99.23 लाख कर्ज बताया गया है। साथ ही उनकी धर्मपत्नी व जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष सरिता द्विवेदी पर 2.16 करोड़ रुपये कर्ज नामांकन प्रपत्र में दर्शाया गया है।
साथ ही नामांकन प्रपत्र में द्विवेदी ने दो केस दर्ज बताए हैं। इनमें एक प्रथम सीजेएम न्यायालय में चल रहा है। इसके अलावा कोतवाली नगर में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज है। उधर, तिंदवारी सीट से सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति भी करोड़पति हैं। उन्होंने अपने नामांकन प्रपत्र में कुल दो केस दर्ज बताए हैं। एक केस सीजेएम न्यायालय में है। दूसरा केस कोतवाली नगर में दर्ज है।
प्रत्याशी- प्रकाश द्विवेदी (भाजपा)
शैक्षिक योग्यता- स्नातक, पेशा- कृषि, क्षेत्र- बांदा सदर, नकदी-1,90,463, पत्नी के पास-1,90,159, डिपाजिट धनराशि- 25,28,905.69, पत्नी के नाम डिपाजिट- 55,71,516, बैंक, वित्तीय संस्थाओं का कर्ज- 99,23,196, पत्नी पर कर्ज- 2,16,55,603, शस्त्र- राइफल व रिवाल्वर आदि (1,37,03,253) वाहन- 1,90,40,734, पत्नी के नाम वाहन- 23,18,750, जेवर- 120 ग्राम सोना (3,40,000), पत्नी के नाम जेवर- 550 ग्राम सोना (15 लाख), कुल नकदी/बैंक डिपाजिट- 2,37,78,638, पत्नी के नाम- 85,36,890, अचल संपत्ति- लगभग 10 करोड़, पत्नी के नाम- लगभग 8 करोड़

प्रत्याशी- बृजेश प्रजापति (सपा)
शैक्षिक योग्यता- विधि स्नातक, पेशा- कृषि, क्षेत्र- तिंदवारी, नकदी- 40,000, पत्नी के पास- 45,000,
डिपाजिट धनराशि (2020-22)- 1,22,25,352, बैंक, वित्तीय संस्थाओं का कर्ज- कोई नहीं, शस्त्र (पिस्टल, राइफल)- 45,000, जेवर- 200 ग्राम सोना (9 लाख), पत्नी के नाम जेवर- 600 ग्राम सोना (27 लाख), अचल संपत्ति- 1.01 करोड़ व पत्नी के नाम- लगभग 25 लाख।

जिलाध्यक्ष व समर्थकों के साथ नामांकन को आए तिंदवारी क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति (सब?

जिलाध्यक्ष व समर्थकों के साथ नामांकन को आए तिंदवारी क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति (सब?- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed