{"_id":"6266df02ec3ff9702d4dfa0d","slug":"pradhan-s-power-ceases-secretary-suspended-development-stalled-banda-news-knp693272626","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पावर सीज, सचिव निलंबित, विकास ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पावर सीज, सचिव निलंबित, विकास ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिसंडा ब्लाक के सिंहपुर माफी गांव में ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए जाने और ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर देने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य पिछले माह से ठप पड़े हैं। संचालन समिति के गठन का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ यह मुद्दा मंडलायुक्त तक पहुंचाया है।
सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्यों ने सामूहिक ज्ञापन और अलग-अलग शपथ पत्र देकर मंडलायुक्त से कहा कि सिंहपुर माफी ग्राम प्रधान राममिलन शिवहरे के अधिकार अनियमितताओं के आरोप में 24 मार्च को सीज कर दिए गए। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया।
28 मार्च को ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर संचालन समिति गठन का प्रस्ताव सौंपा था। लेकिन एक माह बाद भी समिति का गठन नहीं हुआ। गांव के विकास कार्य ठप हैं। ज्ञापन देने वाले सदस्यों में संजय कुमार, सूरजभान, अभिलाषा, शंकर, माया आदि शामिल हैं। सदस्यों ने बताया कि मंडलायुक्त ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।