फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pradhan misbehaved with the headmistress, audio viral

Banda News: प्रधान ने प्रधानाध्यापिका से की अभद्रता, ऑडियो वायरल

Tue, 29 Aug 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pradhan misbehaved with the headmistress, audio viral
तिंदवारी। मिड डे मील का चेक देख गुस्साई महिला ग्राम प्रधान ने फोन पर महिला प्रधानाध्यापिका को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो उच्चाधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लिया। हालांकि अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

तिंदवारी क्षेत्र के अमलोर गांव स्थित कंपोजिट स्कूल में करीब 250 बच्चे पंजीकृत हैं। मिडडेमील खाते का संचालन संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक करते हैं। अमलोर गांव के कंपोजिट स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला ने बताया कि सामग्री के तीन माह के भुगतान के लिए 63 हजार रुपये का चेक बनाकर ग्राम प्रधान को दिया। चेक की धनराशि देख ग्राम प्रधान प्रवीण प्रिया सिंह भड़क गईं, उन्होंने फोन से प्रधानाध्यापिका को जमकर लताड़ लगाते हुए जमकर अभद्रता की। प्रधानाध्यापिका ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रवीण प्रिया सिंह का कहना है इतनी कम धनराशि देख कर किसी को भी गुस्सा आ सकता है, वह बीमार रहती हैं इसलिए गुस्सा जल्दी आ जाता है। वहीं, प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला का कहना है कि उन्होंने छात्रों की उपस्थिति के हिसाब से नियमानुसार धनराशि का चेक बनाया था, जिसको देख प्रधान भड़क गई थीं और अपशब्द कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला मिड डे मील को लेकर हुआ है, जानकारी मिली है। प्रधान द्वारा इस तरह गाली गलौज करना निंदनीय है। लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed