फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power workers on strike, supply affected

हड़ताल पर बिजली कर्मी, आपूर्ति प्रभावित

Mon, 06 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Power workers on strike, supply affected
बिजली कर्मियों के धरने को संबोधित करते बिजली कर्मी नेता। - फोटो : BANDA
फोटोबांदा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट ने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल रहेगी। हालांकि अधिशासी अभियंता जल्द ही हड़ताल खत्म होने का भरोसा जता रहे हैं। हड़ताल के पहले ही दिन जिले की आपूर्ति में व्यवधान पैदा हुआ।
विज्ञापन

संघ के तत्वावधान में मुख्यालय स्थित अधिशासी अभियंता (वितरण खंड) कार्यालय परिसर में नियमित और संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया। विभागीय कार्यालयों में भी कामकाज नहीं हुआ।
विज्ञापन

उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने और अन्य कामों के लिए भटकते रहे। धरने को संबोधित करते हुए खंडीय अध्यक्ष मोहन राजपूत ने कहा कि संविदा कर्मियों को 4 माह से मानदेय नहीं मिला। कई बार अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल मंत्री आनंद पाल ने कहा कि पैलानी उप खंड में नियमित और संविदा कर्मियों का अधिकारी और कार्यालय सहायक शोषण कर रहे हैं। इसे लेकर भी आक्रोश है। संघ नेता अशोक दीक्षित ने आरोप लगाया कि ईपीएफ और ईएसआई राशि में घोटाला हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। आलोक शर्मा ने कहा कि नियमित और संविदा कर्मी मिलकर शोषण का विरोध करेंगे। सातवें वेतन और एरियर, डीए बकाया आदि की मांग की।
धरना सभा की अध्यक्षता दक्षिणांचल महामंत्री अनिल यादव ने की। संचालन खंडीय मंत्री अमरेश पाल ने किया। मंडल मंत्री अवधेश यादव सहित नरेंद्र त्रिपाठी, रामा यादव, नागेंद्र कनौजिया, श्याम बहादुर, पवन कुमार, अरशद, कमाल अहमद, अशोक यादव, सुमित गुप्ता, विनय, महेंद्र, तौसीफ, विनोद, संतोष यादव आदि शामिल रहे।

एक्सईएन ने स्वीकारी- हड़ताल से बाधा
बांदा। हड़ताल/आंदोलन के पहले ही दिन सोमवार को बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने लगी। कमासिन और पलरा फीडर फाल्ट से ठप हो गए। उधर, मंडल मुख्यालय में रोडवेज के पास हाईवे पर पेड़ गिरने से एचटी लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस इलाके की आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता (वितरण) एके सक्सेना ने स्वीकारा कि फाल्टों को दुरुस्त कराने में हड़ताल के चलते दुश्वारी आई। उन्होंने कहा
कि फिर भी आपूर्ति बहाल की गई है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक बिजली कर्मचारी संघ नेताओं से बात हुई है। उम्मीद है कि उनकी हड़ताल जल्द खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed