फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power supply disrupted by bad weather

हवा के झोंकों ने उड़ाई बिजली

Sun, 13 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 13 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by bad weather

शनिवार को शाम हुई मामूली बारिश और तेज हवाओं के झोंकों ने शहर के फीडर भूरागढ़ को धड़ाम कर दिया। पावर कारपोरेशन अभियंताओं को मामूली फाल्ट ढूंढने में 20 घंटे से ज्यादा लगे। पूरी रात आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में लोग नींद गंवाकर उमस और गर्मी में बिलबिलाते रहे। सुबह जलापूर्ति भी बाधित रही।

विज्ञापन


भूरागढ़ फीडर से जल संस्थान के इंटेकवेल समेत क्योटरा, निम्नीपार, मर्दन नाका, छाबी तालाब, छिपटहरी, खिन्नी नाका, खुटला आदि मोहल्ले जुड़े हैं। शहर से बाहर सुनसान इलाके में फीडर होने से अधिकारी और अभियंता यहां नहीं फटकते। शनिवार को यह फीडर पहले दिन में ढाई बजे तक कटौती के चलते बंद रहा।
विज्ञापन


इसके बाद आपूर्ति शुरू हुई तो कुछ ही देर बाद बारिश और तेज हवा के झोंके आ गए। फाल्ट से फीडर ठप हो गया। देर रात तक मुख्य अभियंता एके सक्सेना और अवर अभियंता कांता प्रसाद का कहना था कि फाल्ट तलाश किया जा रहा है, लेकिन पूरी रात इसी आश्वासन में बीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्ट दुरुस्त नहीं हुए। हजारों उपभोक्ता गर्मी और उमस में रतजगा करते रहे। सुबह जलापूर्ति भी नहीं हुई। अभियंता कुछ देर बाद सो गए। रविवार को करीब साढ़े 11 बजे फाल्ट तलाश कर आपूर्ति बहाल की गई। बताया गया कि फाल्ट काफी मामूली था।

अंधेरे में डूबा देवीजी सबस्टेशन
खत्री पहाड़ के 33/11 केवी देवीजी सबस्टेशन (गिरवां) शनिवार की शाम मामूली बारिश के बाद अंधेरे में डूब गया। फीडर क्षेत्र के कसबे, गांव की बिजली रात भर गुल रही। रविवार देरशाम तक फाल्ट का पता नहीं चल पाया था। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन दिनों चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही।

सब स्टेशन में फोन करो तो कर्मचारी बदसलूकी से जवाब देते हैं। जेई फोन रिसीव नहीं करते। उधर, रविवार को यहां रामलीला मैदान में हिंदुस्तान किसान यूनियन की बैठक में बिजली संकट और बैंकों में दलाली का मुद्दा छाया रहा।


लेखपालों द्वारा राहत राशि के चेक मनमाने ढंग से बनाने और बांटने पर रोष जताया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्रवण तिवारी, तहसील अध्यक्ष प्रेम राजपूत सहित खानपुर, कोलावल, शेरपुर, स्योढ़ा, जरर, रेवई आदि गांवों के किसान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed