फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power officials have not improved teach lessons

बिजली अफसर न सुधरे तो सिखाएंगे सबक

Tue, 02 Aug 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 02 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Power officials have not improved teach lessons
विधायक विवेक कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सदर क्षेत्र के विधायक विवेक कुमार सिंह ने शहर में बिजली और पानी के संकट और दोनों विभागों के अफसरों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि तीन दिन में सुधार न हुआ तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने एक सैनिक से बिजली विभाग द्वारा घरेलू कनेक्शन के लिए मांगे गए 1.80 लाख रुपये पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि ऐसे अफसरों को वह हर तरह से सबक सिखाएंगे। मंगलवार को अपने आवास में कांग्रेस विधायक ने कहा कि सबसे खराब हालत बिजली की है। प्रशासन के आला-अफसर बंगलों में बैठ कर नाकारा अफसरों की भी पीठ ठोंक रहे हैं। रोजाना शहर में कई-कई इलाके अंधेरे में रहते हैं। बिजली विभाग के अभियंता लोगों को इसकी सूचना भी देना गवारा नहीं समझते। उसके बाद भी आला अफसर इन अफसरों को ‘गुड वर्क’ का संदेश देते हैं। अब यह सब वह मुख्यमंत्री से मिलकर दिखाएंगे और बताएंगे।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मवई बुजुर्ग गांव निवासी शिवभवन प्रजापति जम्मू कश्मीर में 59 आरआर राष्ट्रीय रायफल्स में कांस्टेबिल है। उसका परिवार यहां मवई बुजुर्ग में रहता है। तीन माह पूर्व उसने घरेलू कनेक्शन के लिए छह हजार रुपये जमा कर दिए। लेकिन कारपोरेशन अभियंता पूरा इस्टीमेट 1.80 लाख का बताकर यह पैसा मांग रहे हैं। विधायक ने कहा कि देश की सरहद की सुरक्षा में तैनात सैनिक के साथ जब यह सुलूक हो रहा है तो आम आदमी के साथ जो होता है वह सबको पता है। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम योगेश कुमार से की है। देखते हैं वो क्या कार्रवाई करते हैं ? दोनों विभागों के एक्सईएन को तीन दिन की मोहलत दी है कि व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें वरना परिणाम बुरे होंगे।   विधायक ने कहा कि बिजली या अन्य किसी विभाग के कामचोर या भ्रष्ट अधिकारी का स्वागत वह इस तरह करेंगे कि वह जिंदगी भर याद रखेगा। जनता के लिए उन पर मुकदमा थोप दिया जाए तो उन्हें परवाह नहीं है। उन्होंने अपनी इस मंशा से डीएम को भी अवगत करा दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक के साथ उनके प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद, धनंजय सिंह उर्फ टीटू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed