{"_id":"39e2f94b00bfed4bf383097653909d5b","slug":"poor-sewer-carved-by-road-rage-legislator-vivek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सीवर, खुदी सड़क देख बिफरे विधायक, जल निगम के एक्सईएन व ठेकेदार को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सीवर, खुदी सड़क देख बिफरे विधायक, जल निगम के एक्सईएन व ठेकेदार को फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में डाली जा रही सीवर लाइन में घोटाले और मुख्य बाजार की सड़कें खोद फेंकने के बाद निर्मित न करने से बाधित हो रहे आवागमन पर सदर विधायक विवेक कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जल निगम और नगर पालिका अफसरों की जमकर खबर ली।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने लिखित तौर पर दिया कि 31 मार्च के पूर्व ध्वस्त की गई सड़क बनवा दी जाएगी। बनारस के ठेकेदार के रसूख बताने पर विधायक बिफर पड़े। विधायक श्री सिंह कांग्रेस नेताओं और जल निगम अधिशासी अभियंता के साथ छावनी पहुंचे सीवर लाइन के नवनिर्मित चेंबर देखे। यह घटिया बनाए गए हैं। उनमें दरारें पड़ गई हैं। प्लास्टर भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विधायक ने ठेकेदार से सवाल किया तो बनारस के ठेकेदार ने अपने रसूख का हवाला दिया। इस पर विधायक का पारा चढ़ गया। ठेकेदार को जमकर खरीखोटी सुनाई। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सीवर के पाइप बहुत पतले हैं। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क दोबारा निर्मित नहीं कराई गई। इसमें रोजाना वाहन फंस रहे हैं। राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता (जल निगम) केशव लाल ने विधायक को उसी समय लिखित दिया कि 31 मार्च तक छावनी चौराहा से सीडीओ आवास तक सड़क का बना दी जाएगी। विधायक ने क्षेत्रीय पांच बाशिंदों की टीम गठित कर उनसे कहा कि सड़क निर्माण पर रखें और उन्हें अवगत कराते रहें।
विधायक ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन से फोन पर बात की तो अध्यक्ष ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि खुदाई का पैसा जल निगम ने नगर पालिका को नहीं दिया है। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा खान, विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद खां, कांग्रेस महासचिव धर्मेंद्र रिछारिया, धनंजय सिंह और अमित तिवारी आदि शामिल रहे।