फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ponds received 60 million rejuvenation

शहर के तीन प्रमुख तालाबों के कायाकल्प को मिले 60 लाख रुपये

Wed, 21 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ponds received 60 million rejuvenation

शासन ने शहर के तीन प्रमुख तालाबों के कायाकल्प को 60 लाख रुपये जारी किए हैं। केन नहर प्रखंड नवाब टैंक के बगल में कच्चा तालाब, बाबू साहब तालाब और छाबी तालाब की खुदाई में जुट गया है जबकि मवई के गोसाईं तालाब और ऐतिहासिक प्रागी तालाब को धेला नहीं मिले। पिछले वर्ष करीब साढ़े तीन करोड़ का इस्टीमेट शासन को भेजा था।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में रिपेयर, रेनोवेशन व रेस्टोरेशन स्कीम के तहत शहर के तालाबों पर तीन करोड़ 41 लाख 58 हजार रुपये खर्च कर इनका कायाकल्प किया जाना था। इन्हीं तालाबों से शहर की पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाना था।
विज्ञापन


3.545 हेक्टेयर में स्थित छाबी तालाब में 54 लाख रुपये, 2.992 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित बाबू साहब तालाब में 50.10 लाख रुपये, 4.545 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक प्रागी तालाब पर 52.80 लाख रुपये मवई स्थित गोसाईं तालाब पर 51.15 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब टैंक के बगल में ही सिंचाई विभाग की 3.152 हेक्टेयर जमीन में तालाब व फिल्टर प्लांट स्थापित करने की मंशा थी। इस पर एक करोड़ 33 लाख 53 हजार रुपये का बजट तैयार किया गया।

केन कैनाल प्रखंड को तालाबों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवाबटैंक से करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में आमबाग, चुंगी चौकी, लोधी पुरवा व केसीएनआईटी क्षेत्र में तथा छाबी तालाब से खुटला, कैलाशपुरी, बन्यौटा, नोनिया मोहाल व कटरा और प्रागी तालाब से कुशवाहा नगर, अलीगंज, हाथीखाना व खाईंपार में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करनी थी।

मवई तालाब से इंदिरा नगर, आवास विकास समेत जवाहर नगर, काशीराम कालोनी व चहितारा गांव में पेयजल आपूर्ति होनी थी। मंजूर हुए 60 लाख रुपये में नवाब टैंक का नया तालाब, छाबी तालाब व बाबू साहब तालाब में 20-20 लाख रुपये खुदाई में खर्च होंगे। विभाग ने यूपीपीसीएल यूनिट-15 से करार किया है। घाट आदि के लिए खुदाई के बाद बजट आएगा।

अधिशासी अभियंता, केन केनाल प्रखंड, ओपी मौर्या ने कहा, शासन से तीन तालाबों खुदाई के लिए बजट मिला है। खुदाई शुरू करा दी गई है। अप्रैल तक यह काम पूरा कराना है। नीचे की कुछ गीली मिट्टी बाहर कराना था। उसी पर कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। खुदाई पूरी होने के बाद अगला बजट मिलने पर सुंदरीकरण समेत अन्य कार्य कराए जांएंगे।

खुदाई के बहाने हो रही काली कमाई
शासन से रुपये मिलने के बाद केन कैनाल प्रखंड ने तीनों की तालाबों की खुदाई शुरू करा दी है। खुदाई के बहाने पुलिस और विभागीय अफसर काली कमाई कर रहे हैं। प्लाटों की पुराई में दो से ढाई हजार रुपये प्रति ट्राली मिट्टी बेची जा रही है।


पिछले हफ्ते नवाब टैंक के बगल में चोरी से मिट्टी बेचने का मामला पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस ने ले-देकर जेसीबी व ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़ दिया। मामला शांत होते ही फिर चोरी-छिपे वही कार्य शुरू हो गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed