फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Polluted water raging Loco Pilot

प्रदूषित पानी से भड़के लोको पायलट

Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 Polluted water raging Loco Pilot
प्रदूषित जलापूर्ति के विरोध में प्रदर्शन करते लोको पायलट। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पीने के लिए मिल रहे पानी में कीड़े और प्रदूषण से रेलवे के लोको पायलट भड़क गए। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) के विरुद्ध लोको लाबी में विरोध जताया। कहा कि पूर्व में कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई तवज्जो नहीं दी गई।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर लोको पायलटों ने लोको में ही विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि कई बार मेमो देकर प्रदूषित पानी के बारे में अवगत कराया जा चुका है। स्टेशन प्रबंधक और अन्य उच्चाधिकारियों को भी बताया गया, लेकिन पानी में कोई सुधार नहीं हुआ। लाबी में लगे वाटर कूलर में कीड़े बिलबिला रहे हैं। इसका पानी पीकर दो लोको पायलट संदीप और शेखर पीलिया के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर ब्लैक करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि छह माह पूर्व टंकी की सफाई कराई गई थी। समय-समय पर फिटकरी डाली जाती है। मौजूदा समय में भी 74 क्विंटल फिटकरी और साढ़े सात क्विंटल ब्लीचिंग स्टाक में है। फिल्टर पानी आपूर्ति किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed