{"_id":"5e9b37b88ebc3e72b2598a56","slug":"politicians-and-social-workers-distributed-ration-to-the-needy-banda-news-knp555889310","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिज्ञों और समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिज्ञों और समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को बांटा राशन
विज्ञापन
बांदा। लॉकडाउन के 25वें दिन भी राजनीतिज्ञों और समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण जारी रहा। विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के कई मोहल्लों और गांवों में लगभग 11 हजार लंच पैकेट बांटे। महुआ, बड़ोखर खुर्द और बिसंडा ब्लाक के आधा सैकड़ा गांवों और शहर के शंकर नगर में गरीबों को विधायक ने राशन किट सौंपी। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। इस दौरान कल्लू सिंह राजपूत, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, अनुरुद्ध त्रिपाठी, पंकज रैकवार, राजेश गुप्ता, रोहित नंदन, संतोष राजपूत, मंगल राजपूत आदि उपस्थित रहे।
राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने ग्योड़ी बाबा गांव सहित शहर के कालूकुआं, छोटी बाजार, मर्दननाका, खाईंपार, बलखंडी नाका में 190 जरूरतमंदों को योगी-मोदी खाद्यान्न राशन वितरण किया। भारत साहू, राजकुमार गुप्ता समेत सौरभ गुप्ता, स्वतंत्र साहू, मनोज साहू, शिवम सविता, रामसुफल साहू, रामबाबू गुप्ता, रविंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। विनोबा ग्रामोद्योग संस्थान संस्था सचिव कौशल किशोर दीक्षित ने खादी के 500 मॉस्क प्रशासन को सौंपे। शाकिर, अशरफ, अमित सेठ भोलू, सचिन चतुर्वेदी, कपिल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
नरैनी में विधायक राजकरन कबीर ने करतल में 25 घुमंतू परिवारों को राशन बांटा। ये लॉकडाउन में यहां फंसे हैं। उन्हें खलीलाबाद (लखनऊ) जाना है। विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर ब्रम्हचारी ने बताया कि किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। बदौसा संवाद के अनुसार कांग्रेस महासचिव हरिओम वाजपेयी ने क्षेत्र के सौ निराश्रित परिवारों को खाद्यान्न बांटा। रामप्रसाद पाल, संतोष कुमार, देवीदयाल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
अतर्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर रणजीत सिंह के नेतृत्व में समाजसेवियों ने एक सैकड़ा गरीब परिवारों को राशन बांटा। पप्पू द्विवेदी, विनय गौतम, बृजेंद्र सिंह, विवेक मिश्रा, आदित्य त्रिवेदी, अंकुर तिवारी, विनोद द्विवेदी, राजू कुशवाहा, रज्जन सिंह, कल्लू यादव आदि मौजूद रहे। शिक्षक मनोज पांडेय ने जरूरतमंदों को राशन सौंपा। रोटी बैंक कार्यकर्ताओं ने भी वृद्धों व दिव्यांगजनों की मदद की।