{"_id":"5faec94c8ebc3e9b804f3505","slug":"police-will-investigate-call-detail-on-gang-rape-case-banda-news-knp594197620","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण पर पुलिस खंगालेगी कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण पर पुलिस खंगालेगी कॉल डिटेल
विज्ञापन
बांदा। अनुसूचित जाति की किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी बनाए गए दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। हालांकि पुलिस घटना को लेकर संदेह जता रही है। इंसपेक्टर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। किशोरी और आरोपियों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 25 अक्तूबर से लापता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद 9 नवंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। गुरुवार (12 नवंबर) को दोपहर किशोरी को पुलिस ने बिलगांव (बिसंडा थाना) बस स्टैंड के पास अकेले पाया।
पुलिस उसे थाने लाई और बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना इंसपेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह दुपट्टा खरीदने जा रही थी। तभी तिंदवारी थाना क्षेत्र के परमपुरवा गांव के दो युवक बाइक से आए और चेहरे पर कोई दवा छिड़क दी।
विज्ञापन
बेहोश होने के बाद उसे अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। गुरुवार को सुबह मौका पाकर वह भाग निकली। इंसपेक्टर का कहना है कि कॉल डिटेल निकालकर घटना की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।