फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police vehicle and bike collide at a blind turn, five people including a constable injured

Banda News: अंधे मोड़ पर पुलिस वाहन और बाइक भिड़ी, सिपाही समेत पांच घायल

Wed, 14 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 14 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police vehicle and bike collide at a blind turn, five people including a constable injured
फोटो- 09 तेंदुरा मोड़ पर पलटा पड़ा पुलिस वाहन, खड़ी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
बदौसा (बांदा)। तेंदुरा गांव के अंधा मोड़ पर पुलिस जीप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग और पुलिस वाहन में सवार सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में पुलिस वाहन पलट गया। ग्रामीणों और पुलिस ने सभी घायलों को निकालकर सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लमेहटा पुलिस चौकी का वाहन तेल भराकर वापस जा रहा था। बदौसा थाना क्षेत्र के तेंदुरा मोड़ पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सामने से आई बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस वाहन पलट गया, बाइक सवार वाहन के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार, बदौसा और बिसंडा थाने की पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में लमेहटा चौकी में तैनात वाहन सवार सिपाही सचिन व लक्ष्मी नामक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, बाइक सवार चित्रकूट के खरी गांव निवासी विमल कुमार (19), बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ाव गांव निवासी रामलली (40) व बिसंडा के नहरीपुरवा निवासी चुनबादी (40) गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से सभी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने की वजह से विमल को सिर पर चोटें आईं हैं। हादसे से कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुरा मोड़ अंधा मोड़ है, वाहन आपस में टकरा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed