फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police to use digital platform to search for constable Gaurav Yadav

Banda News: सिपाही गौरव यादव की तलाश में डिजिटल प्लेटफार्म का सहारा लेगी पुलिस

Mon, 19 Jan 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 19 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police to use digital platform to search for constable Gaurav Yadav
बांदा। एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद से लापता सिपाही गौरव यादव की तलाश में अब पुलिस डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लेने की तैयारी में है। पत्नी और बेटी पर घातक हमले के बाद से फरार गौरव यादव की खोज में पिछले पांच दिनों से एसडीआरएफ की टीम नदी मार्ग में तलाश रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस बीच, पुलिस ने आरोपी सिपाही की तलाश के लिए एक नए डिजिटल रास्ते पर चलने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गढ़ कुइयां कूट निवासी सिपाही गौरव यादव पत्नी और बेटी पर हमला करने के बाद घटना स्थल से भाग गया था। मरका पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान औगासी पुल पर उसके जूते और वर्दी की शर्ट मिले थे। इन सुरागों के आधार पर, यमुना नदी में उसके कूदने की आशंका के चलते एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में तलाश रही है।
विज्ञापन

टीम ने रविवार को बांदा के दांदो और फतेहपुर के किशनपुर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सिपाही का कोई सुराग नहीं मिला। पांच दिनों के अथक प्रयास के बाद भी कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरका थाना प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफार्म का रास्ता अपनाने का मुख्य उद्देश्य सिपाही का कहीं से भी पता लगाना है। इसके दो प्रमुख फायदे होंगे। पहला, यदि सिपाही ने नदी में छलांग लगाई है तो उसकी जानकारी मिल सकेगी और दूसरा यदि वह नदी से बाहर किसी अन्य स्थान पर है तो भी उसकी सूचना प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed